खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान की कमी जल्द ही दूर होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव ने डीएम को खगड़िया विधिज्ञ संघ भवन के उत्तर दिशा में पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध कराने के लिए समुचित कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। अधिवक्ता अजित कुमार सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव, बिहार को खगड़िया के अधिवक्ताओं की ओर से ज्ञापन भेजा था। ज्ञापन में उल्लेखित है कि केन्द्र सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय की केन्द्र प्रायोजित योजना के अनुसार देश में प्रत्येक जिला और तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपना व्यवसाय करने में उनके बैठने के स्थान की समस्या को दूर करने के लिए 80 लाख रुपए से लायर्स हॉल का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा डीलक्स शौचालय तथा कंप्यूटर सेंटर का अलग...