अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
बलिया, सितम्बर 29 -- बलिया, संवाददाता। दिवानी न्यायालय में बैठक के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच मंगलवार को मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों वकीलों को चोटें आयी। एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि क्रिमिनल एण्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में न्यायिक कार्य करने अथवा विरत रहने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हो रही थी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी राय व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि बैठक समाप्त होने के बाद दो अधिवक्ताओं के बीच बहस होने लगी। हालांकि मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसी बीच एक पक्ष के अधिवक्ता दूसरे पक्ष के अधिवक्ता के बस्ते पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। एक पक्ष के घायल अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.