सीवान, सितम्बर 28 -- सीवान। सिविल कोर्ट परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ताओं की बैठक प्रथम अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार त्रिपाठी अध्यक्षता में हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह ने पूर्व में जिले के पैनल अधिवक्ताओं को कानूनी सहायता हेतु दिए गए मामलों की विधिवत समीक्षा की। पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा समर्पित रिपोर्ट की विधिवत जानकारी ली गई। मौके पर अधिवक्ता ईश्वर चंद महाराज, परशुराम सिंह, उत्तम कुमार सिह, संजय कुमार डूबे राहुल कुमार शाह, जितेंद्र कुमार मिश्र, नागेंद्र सिंह व ज्ञानेंद्र शंकर श्रीवतास्तव आदी थे। वही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्टेनो जयप्रकाश प्रसाद, सुनीति कुमारी, रंजीत कुमार दूबे,प्रभात कुमार ठाकुर,अतुल कुमार, बलवंत सिंह,मनिष कुमार,राजेश कुमार आदि उपस्थित...