नोएडा, जून 20 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। ई-रजिस्ट्री के विरोध में निबंधन विभाग के वकीलों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। करीब दस दिनों से यह हड़ताल चल रही है। शनिवार को एआईजी व वकीलों के बीच बातचीत हुई जिसमें वकीलों के कई बिंदुओं पर हो रहे संदेह को दूर किया गया। ऐसे में अब सोमवार से निबंधन विभाग में कामकाज शुरू हो सकता है। वकीलों का मानना है कि ई-रजिस्ट्री शुरू होने से उनके कामकाज पर काफी असर होगा। लोग रजिस्ट्री कराने निबंधन विभाग के दफ्तर नहीं आएंगे। इसी को लेकर नोएडा-ग्रेनो समेत पूरे उत्तर प्रदेश में वकीलों की हड़ताल चल रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी नोएडा बार एडवोकेट एंड डीड राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले कामकाज ठप कर हड़ताल पर बैठे रहे। वकीलों के अलावा दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर भी हड़ताल में शामिल हैं। शनिवार को निबंधन विभाग के एआई...