गौरीगंज, फरवरी 3 -- मुसाफिरखाना। तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते तहसील न्यायालयों का कार्य लगातार ठप बना हुआ है, जिससे वादकारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 30 दिसंबर से न्यायिक कार्य प्रभावित है। दूर-दराज से आने वाले वादकारी महीनों से न्याय की उम्मीद में तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। मंगलवार को प्रस्तावित अधिवक्ताओं की बैठक शोक के कारण निरस्त कर दी गई। अधिवक्ता रमेश भारती के पुत्र और अधिवक्ता उमाशंकर तिवारी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम की अदालत में 22, एसडीएम न्यायिक में 48, तहसीलदार में 27 और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.