मेरठ, जून 23 -- मवाना तहसील में अधिवक्ताओं के चल रहे निजीकरण ई-फाइलिंग के खिलाफ धरने में मंगलवार को पूर्व मंत्री हस्तिनापुर प्रभुदयाल वाल्मीकि, शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य व पूर्व ब्लाक उप प्रमुख राजेंद्र कुमार जाटव समेत अनेक लोगों ने समर्थन दिया। मवाना बार एसोसिएशन एवं मवाना सिविल बार एसोसिएशन ने 25 जून तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध करते हुए हड़ताल की घोषणा कर रखी है। मवाना के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता एवं टाइपिस्ट इस निर्णय के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं तथा कार्य बहिष्कार कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में निकली तिरंगा यात्रा उनका कहना है कि रजिस्ट्री के निजीकरण से अधिवक्त...