अधिवक्ताओं की सुरक्षा समेत तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र, सितम्बर 11 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में अधिवक्ताओं की तीन सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद मांगों के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 10 सितंबर को हुई संयुक्त बैठक में प्रदेश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.