अधिवक्ताओं की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग करेगा बार संघ
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- अधिवक्ताओं की बेटियों की शादी में जिला बार संघ 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगा। मंगलवार को जमशेदपुर जिला बार संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें लगभग पदाधिकारी शामिल हुए। बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता आरएन दास ने बताया अधिवक्ताओं के कल्याण और सहायता में कई प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। डेथ बेनीफिट राशि को एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख कर दिया गया। वहीं, गंभीर बीमारियों (हार्ट, कैसर, कीडनी व लीवर) के इलाज में बार संघ दो लाख तक की मदद करेगा। पत्नी को किसी बीमारी के कारण अस्पताल में एडमिट करने पर भी 25 हजार की सहायता दी जाएगी। बैठक में अधिवक्ताओं के कल्याण और सहयोग से जुड़े प्रस्तावों की पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों ने सराहना की है। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि सहयोग राशि बढ़ने से किसी कारण अधिवक्ताओं को इलाज कराने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.