प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील के अधिवक्ता को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी के मामले में पांच दिन बाद भी केस दर्ज न होने से उनका आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में तहसील गेट पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश का इजहार किया। पट्टी के बीबीपुर गांव निवासी रोशन सिंह पुत्र लल्ला सिंह तहसील में वकालत करते हैं। आरोप है कि गुरुवार को तहसील गेट पर जब वह खड़े थे तो उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर व अज्ञात नाम पता के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना के पांच दिनों बाद भी अभी पुलिस किसी नतीजा पर नहीं पहुंच सकी है। सोमवार को जब...