काशीपुर, अगस्त 4 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान के खिलाफ थाना आईटीआई में दर्ज कथित झूठीएफआईआर के विरोध में मंगलवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे ने कहा कि यदि जल्द ही दर्ज एफआईआर निरस्त नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं सचिव चौहान ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। धरने में उपाध्यक्ष विद्यु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, अब्दुल रशीद नश्तर, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, अब्दुल सलीम, शाहाना सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद...