मेरठ, जून 30 -- सरधना। ई-पंजीकरण और निजीकरण संबंधी आदेशों के विरोध में सरधना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों का धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इस धरने को जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं का समर्थन भी मिल रहा है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने धरने के दौरान नारेबाजी कर अपनी मांग को बुलंद किया। बता दें, कि पिछले 15 दिनों से तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-पंजीकरण और निजीकरण की व्यवस्था से आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के हित प्रभावित होंगे। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में मौन प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह नीति पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास है, ...