अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, सातवें दिन भी नहीं हुआ एक भी बैनामा
बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला तहसील में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य के बहिष्कार के कारण बुधवार को 266 वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं जमीन के बैनामे का बहिष्कार किए जाने से लगातार सातवें दिन तहसील में एक भी बैनामा नहीं हुआ। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं ने एसडीएम उतरौला के माध्यम से ज्ञापन देकर अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया था। बावजूद इसके अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए अधिवक्ताओं से वार्ता नहीं की गई। अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित होने के साथ सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं मुकदमों की सुनवाई न होने से दूर-दराज से आए वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.