औरैया, मई 18 -- औरैया, संवाददाता। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लखनऊ की घटना के विरोध में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। सोमवार को आयोजित बैठक में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, कहा कि लखनऊ में चैंबर हटाने के दौरान अधिवक्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। इस घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग ...