जौनपुर, अप्रैल 24 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान। स्थानीय तहसील में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच टकराव शुक्रवार को भी जारी रहा।अधिवक्ता तहसीलदार रवि रंजन कश्यप और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के स्थानांतरण तक उक्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच दल भी गुरुवार को कोई समाधान नहीं निकाल पाया।गुरुवार को तहसील अधिवक्ता संघ का शिष्ट मंडल अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से जिला मुख्यालय पर मिला था तो उन्होंने अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय कुमार अंबष्ट और न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव प्रताप को तहसीलदार के खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के लिए मछलीशहर तहसील भेजा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यह भी पढ़ें- नौ दिन की हड़ताल के बाद, चस्पा करायी गई नोटिस शुक्रवार को अधिवक्ताओं का शिष्ट मंडल ...