देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूजीसी रेगुलेशन 2026 एवं अन्य अन्यायपूर्ण कानूनों को समाप्त करने को समान न्याय संघर्ष समिति ने मांग पत्र अभियान में सोमवार को आठवें दिन दीवानी न्यायालय परिसर में कैंप लगाया। 1600 लोगों ने अपनी बात महामहिम तक पहुंचाने को मांग पत्र भरा। मांग पत्र 16 फरवरी को चंडिका छात्रावास के मैदान में होने वाले महापंचायत में राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। समिति के सदस्यों ने यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को समाज को तोड़ने वाला बताया। सदस्यों ने आम लोगों से यूजीसी बिल के विरोध में संवाद करते हुए मांग पत्र भरने को प्रेरित किया। मांग पत्र भरवाने वालो में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, सुभाष चंद्र राव, अभिषेक मिश्रा,धीरेंद्र मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, बालमुकुंद मिश्रा, अजीत सिंह, असीम आनंद मिश्र, अमित तिवारी, ...