अधिराज उपविजेता को भाव्या सिंह बनीं द्वितीय उपविजेता
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुरादाबाद के समर वैली स्कूल में 25 और 26 सितंबर को चौथी यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-13 वर्ग में अधिराज ने दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता का खिताब जीता। वहीं, अंडर-11 वर्ग में भाव्या सिंह ने द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त की। पुरुष वर्ग में सत्यम गिरि गुप्ता और अद्वित गुप्ता ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा अंडर-17 में आशुतोष गुप्ता, अंडर-13 में देवर्षिका शुक्ला और अंडर-11 में हितांशी पोपतानी ने क्वार्टर फाइनल तक प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, सुनील सिंह, रवि पोपतानी, सत्यम मिश्रा, अविनाश यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.