संभल, मई 19 -- अधिमास के पावन अवसर पर सोमवार को बबराला क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रसिद्ध ब्रज 84 कोसीय परिक्रमा यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ राया धाम से विधि-विधान, पूजा-अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण-राधारानी के जयकारों के बीच किया गया। यह धार्मिक यात्रा पिछले कई वर्षों से वीरप्रकाश भट्ठे वालों के नेतृत्व में लगातार आयोजित की जा रही है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल होकर ब्रज धाम की परिक्रमा करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।श्रद्धालु यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए भक्ति रस में सराबोर नजर आए। राया धाम से रवाना हुए ...