बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार गृहरक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग की अधिनायक लिपिक के रिक्त पदों पर बहाली की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को ली जाएगी। इसमें सूबे में दो लाख 18 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेजकर परीक्षा संयोजक नामित करने के साथ परीक्षा केन्द्र का निर्धारण कर रिपोर्ट भेजने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...