सासाराम, जुलाई 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना द्वारा गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक की गई। यह भी पढ़ें- कल होने वाली परीक्षा की तैयारी की डीएम व एसपी ने की समीक्षा यह भी पढ़ें- आरा में 29 को होगी अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...