चतरा, जून 20 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सीसीएल के लिए जिन जमीनों को अधिग्रहण किया गया है उनके अधिकांश मालिकों को नौकरी के लिए सालों इंतजार करना होगा। बताया गया कि सीसीएल के मगध आम्रपाली, संघमित्रा और चंद्रगुप्त के विस्तार के लिये हजारों एकड़ जमीनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। परन्तु नियमानुसार उन्हीं जमीनों के बदले नौकरी किसानों को मिलेगी जिसे पांच साल के अंदर सीसीएल युज करेगी। यह सीसीएल की सालों की पालिसी है।इससे किसान पूरी तरह हताश और निराश हैं। जानकारी के अनुसार हर दो एकड़ में परिवार के एक सदस्य को सीसीएल में नौकरी देने का प्रावधान है और लगभग 18 लाख मुआवजा भुगतान करती है। अधिकारियों की मानें तो अधिग्रहित रैयती जमीनों के बदले जमीन मालिक कभी भी स्वामित्व प्रमाण पत्र देकर मुआवजा हासिल कर सकते हैं परन्तु नौकरी के लिए एक कंडीसन है कि सीसीएल पांच ...