अधिक से अधिक स्वगणना कराने के लिए आगे आए: हबीब
पीलीभीत, मई 17 -- बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में तहसीलदार ने ग्राम प्रधानों, सचिवों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों की बैठक लेकर स्वगणना अधिक से अधिक कराए जाने के निर्देश दिए। बीसलपुर ब्लॉक में बैठक में तहसीलदार हबीब अंसारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर स्वगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 2027 तक स्वगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक स्वगणना कराएं। इस मौके पर बीडीओ सर्वेश कुमार, सीडीपीओ मीना कुमारी, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, पुष्कर राना, राहुल गंगवार, मुकेश राना, सचिन कुमार, आर्येंद्र गंगवार, रितेश शुक्ला, रेनू देवी आदि मौजूद रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.