रामपुर, मई 22 -- दढ़ियाल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) का 62वां राष्ट्रीय स्थापना दिवस 24 मई दिन रविवार को जिला पंचायत भवन मुरादाबाद मे होगा। शुक्रवार को नगर के मौहल्ला भरतपुर वाल्मीकि बस्ती मे हुई भावाधस की बैठक मे वक्ताओं ने वाल्मीकि समाज से अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद पहुंच कर भावाधस के स्थापना दिवस को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर बैठक मे भावाधस के नगर अध्यक्ष राकेश चौधरी सचिव सोनू वाल्मीकि, सनी, विनय कुमार एडवोकेट, अजय, रामचरन चौधरी, राजेन्द्र, अरुण, राहुल, मदन, प्रदीप और राजहंस आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रविदास एकता मंच के सम्मेलन की तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...