सीतापुर, मई 6 -- सीतापुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक यादव ने प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सन्दर्भ में राजस्व, पुलिस और विकास विभाग द्वारा नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसकी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज कोर्ट संख्या-04, विजय कुमार आजाद ने अध्यक्षता की। सचिव ने उपस्थित नोडल अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हांकित कर निस्तारित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ साथ पुलिस विभाग द्वारा नामित नोडल अधिकारी से शत-प्रतिशत तामीला के लिए वार्ता की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...