सिमडेगा, सितम्बर 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही के लिए आरएसईटी की जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। बैठक में बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आरएसईटी के माध्यम से 840 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 601 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया। जबकि 424 प्रशिक्षणार्थियों को बैंक ऋण से जोड़कर स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों की भी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने स्थानीय स्तर पर रोजगार की बेहतर संभावनाओं वाले ...