बरेली, मई 14 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में स्थाई /अस्थाई गोवंश के भरण पोषण के लिए भूसा संग्रहण करने के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितना अधिक से अधिक हो सके उतना भूसा दान में संकलित किया जाए। भूसा ऐसी जगह पर संरक्षित रखा जाए जहां पर वह बारिश के कारण खराब न हो। नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की जाए। जिन जगहों पर चारागाह योग्य भूमि है, वहां पर हरा चारा / नेपियर घास बोई जाए। सीडीओ देवयानी, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सीवीओ डॉ मनमोहन पांडे आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...