फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- फर्रुखाबाद।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक सदस्यता अभियान को लेकर हुई। इसमें अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। प्रदेश मंत्री दिनेश ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक, उत्तरदायित्व, राष्ट्रभक्ति एवं सकारात्मक छात्र चेतना का विकास करना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में शुभम विद्यार्थी, अविरल पांडेय, अथर्व, सत्यांश, संजय, शिवम कुशवाहा, निशांत मिश्र आदि की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- Firozabad News: राष्ट्र की प्रगति एवं विकास में छात्रों की अहम भूमिका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...