बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- गरुड़। भारतीय स्टेट बैंक गरुड़ शाखा ने स्थानीय व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस मौके पर शाखा प्रबंधक योगेंद्र पपोला ने व्यापारियों को अधिक से अधिक करेंट अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित किया और इससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। बैठक में शाखा प्रबंधक ने कहा कि एसबीआई में करेंट अकाउंट खोलने पर व्यापारियों को क्यूआर कोड के साथ साउंड बॉक्स की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे डिजिटल भुगतान की जानकारी तुरंत मिलती है और लेन-देन में पारदर्शिता व सुविधा बढ़ती है। इसके साथ ही यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो व्यापार को सुचारु रूप से चलाने में सहायक हैं। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर, वरिष्ठ व्यापारी कैलाश चंद्र जोशी, करन नेगी, दीवान नेगी ,भगवत नेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.