शाहजहांपुर, मार्च 1 -- लखनऊ से चलकर अमृतसर को जाने वाली ट्रेन में करीब एक कुंतल सामान ले जाने को लेकर एसीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया है। ट्रेन संख्या 13005 पंजाब मेल के एसी कोच 1 में यात्रा कर रहे सौरभ चढ्ढा करीब एक कुंतल सामान ले जा रहे थे। उसी ट्रेन से लखनऊ से एसीएम अंकित शर्मा यात्रा कर रहे थे। जिसके बाद ट्रेन शाहजहांपुर रुकने पर एसीएम ने यात्री के सामान का सात हजार जुर्माना कराया। जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। रेलवे के अधिकारी की कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.