नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से विशेष जांच अभियान चल रहा है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि अभियान में क्षमता से अधिक सामान ढो रहीं 40 गाड़ियां जब्त की गईं। इसके अलावा 20 गाड़ियों के चालान किए गए। मंगलवार तक लगभग 30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। विशेष जांच अभियान दस मई तक चलेगा। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ----- यह भी पढ़ें- ओवरलोड व अवैध बॉडी अल्टरेशन पर कार्रवाई, 1.85 लाख जुर्माना यह भी पढ़ें- दनादन चेकिंग पर न सुधरे वाहन चालक, जुर्माने के आंकड़े चौंकाने वाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...