बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने सवारी के साथ मारपीट की घटना में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लखनऊ के बीबी खेड़ा पारा निवासी कुमार गौरव ने तहरीर देकर बताया है कि गत 19 अप्रैल को बस्ती से लखनऊ जाने के लिए कार में बैठे। जिसका किराया 600 रुपये दिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद एक ढाबे के पास गाड़ी रोकर और सवारी भरी जाने लगी। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने से टोका तो विपक्षी अपशब्द कहने लगे और गाड़ी से उतार दिया। गाड़ी की फोटो खींचने पर मारपीट कर धमकाया। चोट लगने से उनकी हड्डी टूट गई। कपड़े फट गए और चश्मा टूट गया। कप्तानगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.