बाराबंकी, मार्च 5 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र बबुरिहा मजरे गोतौना गांव में बुधवार की रात अधिक शराब पीने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। बबुरिहा मजरे गोतौना गांव निवासी गयादीन रावत (50) शराब का आदी था। होली के दिन बुधवार को सुबह से ही शराब पीना शुरू कर दिया। पीने के बाद गांव में घूम-घूम कर रंग खेला। सबसे होली मिलता रहा। परिजन बताते हैं कि गांव में घूमने के दौरान कई जगह शराब पी। लोगों ने बताया कि गयादीन ने देशी के साथ ही अंग्रेजी शराब भी पी थी। अत्यधिक नशा हो जाने पर गांव के बाहर रास्ते में गिर गया। दोपहर में घर वालों को पता चला कि गयादीन रास्ते में बेहोश पड़ा है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी हालत बहुत चिंताजनक थी। आनन-फानन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत ...