अररिया, मई 27 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल, फारबिसगंज शाखा की महिलाओं ने बुधवार को सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए स्थानीय डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय शीतल पेयजल, शर्बत एवं लस्सी वितरण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों को ठंडा पेयजल, शर्बत एवं लस्सी वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पेयजल ग्रहण किया और महिला मंडल के इस सेवा भाव की सराहना की। मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारी कौशल सोमानी ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। यह भी पढ़ें- अधिक मास पर माहेश्वरी महिला मंडल ने लगाया शीतल पेयजल शिविर उन्होंने कहा कि भीषण गर...