मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अधिक मास समाप्त होने के बाद प्रथम मंगलवार को शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भगवानपुर हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य संजय मिश्र ने बताया कि मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, नारियल और लड्डू अर्पित किए। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजता रहा। संध्या आरती में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। मंदिर में प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।वहीं, बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि अधिक मास के बाद प्रथम मंगलवार क...