हाथरस, जून 13 -- अधिक मास के अंतिम दिन प्राचीन हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सादाबाद। अधिक मास के अंतिम दिन शनिवार को नगर की सुभाष गली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूडी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शनिदेव महाराज का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही तथा भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में मंदिर समिति एवं स्थानीय श...