समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- समस्तीपुर। ग्रीष्मकाल के दौरान प्रांरभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन के लिए समय निर्धारण को लेकर डीईओ व डीपीओ, एमडीएम को निर्देश जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना समिति, बिहार, शिक्षा विभाग ने डीईओ व डीपीओ एमडीएम को यह निर्देश जारी किया है। निर्देश में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के जारी मॉर्निंग स्कूल संचालन का हवाला देते हुए डीईओ व डीपीओ एमडीएम से कहा है कि पिछले 6 अप्रैल से 31 मई तक प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों का संचालन साढ़े छह बजे से साढ़े बारह बजे तक किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...