मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अधिक फीस वाले निजी स्कूल आरटीई के तहत नामांकन में अनाकानी कर रहे हैं। आक्रोशित अभिभावक बुधवार को इसके विरोध में शिक्षा कार्यालय पहुंचे। इन निजी स्कूलों को अल्टीमेटम दिया गया है।आरटीई के तहत अभिभावकों को नामांकन समेत किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना है। स्कूल अभिभावक पर दबाव बना रहे हैं कि नामांकन शुल्क नहीं लेंगे, लेकिन अन्य शुल्क देना होगा। आरटीई के तहत नामांकन के लिए 10 मार्च तक तिथि निर्धारित थी। सूबे में चयनित 69,193 बच्चों में अबतक मात्र 40,626 का ही आवंटित स्कूलों में नामांकन हो सका है। इसी तरह जिले में 2459 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया, जिनमें अबतक महज 1263 बच्चों का ही नामांकन हुआ है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 20 मार्च तक नामांकन की तिथि बढ़ाते हुए सभी जिलों को कहा है कि जो स्...