लखनऊ, अप्रैल 21 -- निजी स्कूलों में अधिक फीस बढ़ाने की शिकायतों के निस्तारण में देरी से अभिभावक खासा नाराज हैं। अब तक करीब 23 शिकायतें आ चुकी हैं। डीएम के निर्देशन में बनी कमेटी कई मामलों की जांच कर चुकी है, लेकिन स्कूलों पर कार्रवाई तय नहीं होने से स्कूलों पर कोई असर नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी इस संबंध में बैठक होनी थी, लेकिन डीआईओएस के अवकाश पर होने के चलते फिर टाल दी गई। जानकीपुरम के निजी स्कूल ने दोबारा अभिभावकों पर बढ़ी हुई फीस जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को स्कूल से बच्चों को लेने आए अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस जमा करने की बात कही गई। इस पर अभिभावकों ने कहा कि 30 फीसदी नहीं, सिर्फ पांच फीसदी फीस बढ़ाकर देंगे। इस पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बढ़ी हुई फीस जमा करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...