चित्रकूट, जून 24 -- चित्रकूट। जिले में राज्यवित्त व केन्द्रीय वित्त आयोग से सर्वाधिक भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच शुरु हो गई है। पिछले तीन वर्ष में सर्वाधिक भुगतान के मामले में चिन्हित 25 ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश डीएम ने जारी किए है। इसके लिए पांच टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम पांच ग्राम पंचायतों की जांच कर रिपोर्ट देंगी। डीएम पुलकित गर्ग ने बीते वित्तीय वर्ष 2023-24, 24-25 व 25-26 में जिन ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि का सर्वाधिक भुगतान किया है। उनमें चिन्हित 25 ग्राम पंचायतों में तीन साल के भीतर कराए गए कार्यों की जांच जनपद स्तरीय व तकनीकी अधिकारी की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए है। बताया कि समिति में शामिल अधिकारी कराए गए कार्यों की जांच के साथ यह...