जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को 15 दुकानों और एक पेट्रोल पंप का औचक जांच किया। चौकिया स्थित मां शीतला स्वीट्स पर कोल्ड ड्रिंक की 740 एमएल बोतल को निर्धारित कीमत से अधिक पर जाने पर कार्रवाई की। वहीं करंजाकला बाजार स्थित काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर पर भी ओवररेटिंग मिलने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोलनापुर और छबीलेपुर क्षेत्र में धीरज किराना स्टोर, राहुल बर्तन विक्रेता तथा अवधेश मौर्य खाद-बीज विक्रेता के बांट-माप नियमानुसार नहीं पाए गए। इस पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...