मधुबनी, अप्रैल 20 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता । जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। जिले के उन सभी विद्यालयों में अब दो पालियों में पढ़ाई होगी, जो पहले मध्य विद्यालय थे और बाद में उत्क्रमित होकर माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय बने हैं। इन स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की संख्या ज्यादा है, लेकिन कक्षा कक्ष, बेंच-डेस्क, शौचालय और खेल मैदान जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसी कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। डीएम आनंद शर्मा ने समीक्षा के बाद इसके लिए निर्देश जारी किया है । निर्देश के अनुसार पहली पाली में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किए जाने संबंधी सरकारी आदेश की सराहना इसके बाद 11:30 से 12 बजे के बीच बच्च...