बगहा, मई 18 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। न्यू स्वदेशी सुगर मिल नरकटियागंज के जब्दी कृषि फार्म पर सोमवार को अधिक गन्ना उत्पादन के लिए सेमिनार आयोजित कर करीब 250 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अगले 100 दिनों के लिए टास्क दिए गए। क्षेत्रीय गन्ना विकास परिषद की ओर से आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए ईपी रविन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि किसान भाई यदि बताई गई तकनीकों का इस्तेमाल करें तो 400 क्विंटल से अधिक गन्ना का उत्पादन होगा। इससे वे समृद्ध होंगे और खुशहाली आएगी। उन्होंने फफूंद जनित बीमारियों के रोकथाम और निराई, गुड़ाई व झोरनी पर विस्तार से जानकारी दी। ईपीवी राजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अधिक उत्पादन के लिए किसान भाई फोलियर और कीटनाशक स्प्रे करें। गन्ना प्रसार अधिकारी शाहनवाज ने सरकारी योजना औ...