कन्नौज, अप्रैल 19 -- कन्नौज। किसानों को मानक गुणवत्ता की खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। यह कार्रवाई जायद सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिले के 35 खाद विक्रेताओं द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक यूरिया और डीएपी की खरीद का मामला सामने आया था। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 7 अप्रैल को जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके वर्मा और जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.