मैनपुरी, जनवरी 24 -- जनपद के ग्राम फैजपुर में शनिवार को पीएम प्रणाम किसान सभा का आयोजन किया गया। कृभको संस्था की ओर से आयोजित सभा में किसानों को कंपोस्ट, जिंक, जैव उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी गई। सभा में किसानों को स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन, झाडू आदि वितरित किए गए। पीएम प्रणाम किसान सभा में पहुंचे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि किसान अधिक खाद का प्रयोग कर फसल तैयार करते हैं। अधिक खाद डालने की धारणा बन गई है। किसान इस धारणा को बदलें और खेत की मिट्टी की जांच कराकर आवश्यकता अनुसार ही खाद का प्रयोग करें। कृभको के क्षेत्र प्रतिनिधि पवन गंगवार ने फसल में लागत को कम करने की जानकारी दी। किसानों को कृभको कंपोस्ट, कृभको जिंक, कृभको तरल जैव उर्वरक के उपयोग की सलाह दी गई। सभा में किसानों को 20 डस्टबिन, 20 डस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.