फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- नवाबगंज। मुहर्रम को लेकर सोमवार शाम थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ताजियादारों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान 26 व 27 को निकाले जाने वाले ताजियों एवं नगर में दो स्थानों पर रखे जाने वाले ताजियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ अजय वर्मा ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि कोई भी ताजिया 10 फीट से अधिक ऊंचा न बनाया जाए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने को कहा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर साथ ही निर्देश दिए कि डीजे की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक न ...