बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। जंक्शन पर अधिकृत वेंडरों के चालान का मामला मंडल आफिस पहुंच गया। इस मामले में सीएमआई मोहम्मद इमरान चिश्ती ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। वेंडरों का आरोप है, जो अधिकृत वेंडर हैं, जिनके पास परमिट, लाइसेंस आई कार्ड हैं, उनके खिलाफ भी केस आंकड़ा पूरा करने को आरपीएफ कार्रवाई कर देती है। जो अवैध वेंडर हैं, वे रात को खुलेआम सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध फूड स्टॉल लगाते हैं। वेंडरों की तीन सोसाइटी और एसोसिएशन हैं। अब पंजीकृत वेंडरों के क्यूआर कोड वाले आई कार्ड जारी कर दिये गये हैं। जिससे स्कैन करते ही वेंडरों की पूरी डिटेल पर मोबाइल स्क्रीन पर होती है। वेंडरों का कहना हैं, आरपीएफ अपने केस का आंकड़ा पूरा करने को अधिकृत वेंडरों को पकड़कर अवैध वेंडरिंग में कार्रवाई कर देती है। रविवार-सोमवार को तीन वेंडरों पर कार्रवाई की गई। वे...