उरई, जनवरी 21 -- कोंच। नदीगांव में मिशन शक्ति भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। बुधवार को अभियान चलाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक किया गया। लेडी कॉन्स्टेबल मंजू शाक्य ने बताया कि मिशन शक्ति एक बहुआयामी मिशन है जो महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा, कानून, स्वास्थ्य, शक्षिा और आर्थिक अवसरों को एकीकृत करता है। इसके तहत वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी अदालत जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती हैं।वही ''सामर्थ्य'' घटक महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...