सहरसा, मार्च 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला परिषद परिसर में रविवार को विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बढ़ई , लोहार, सोनार, कुम्हार, ठठेरा समाज की दूसरी बैठक आयोजित हुई। पाठशाला परिसर में लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक उत्थान के लिए विश्वकर्मा के पांचों जाति को एक मंच पर एकजुट होकर अपनी ताकत को वोट में बदलने का संकल्प लेते 26 अप्रैल को बैठक करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कहा कि अधिकार के लिए लिए संघर्ष करना पड़ेगा। बैठक में अधिवक्ता लीलाधर शर्मा, राम कुमार शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, विजेंद्र शर्मा, केडी शर्मा, कृष्णदेव पंडित, टुनटुन पंडित, अक्षय पंडित ,प्रमोद पंडित, महेश पंडित, सुजीत कुमार शर्मा, आनंदी शर्मा ,हरे राम शर्मा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दीप नारायण शर्मा, पि...