दुमका, जुलाई 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।सेंट जेवियर्स विद्यालय महारो में विद्यार्थियों के बीच संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर छात्रों ने एक रचनात्मक नाटक (स्किट प्ले) प्रस्तुत किया, जिसमें हर पात्र ने एक अलग मौलिक कर्तव्य को दर्शाया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जैसे हमें समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा जैसे अधिकार मिलते हैं, वैसे ही देश के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य भी होते हैं। जैसे संविधान का सम्मान करना, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और देश की एकता बनाए रखना। छात्रों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि एक अच्छा नागरिक वह...