चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोनुवा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य रूप से शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन से पूर्व झामुमो कार्यकर्ता वन विश्रामागार में एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: एमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो ने सोनुवा में विरोध प्रदर्शन प्रखंड कार्याल...