प्रयागराज, मार्च 10 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत मंगलवार को सामाजिक वसेरा, विश्व युवक केंद्र और महाप्रभु पब्लिक स्कूल की ओर से शिवकुटी में संगोष्ठी और सम्मान समारोह हुआ। मुख्य वक्ता विनीता अस्पताल की प्रबंध निदेशक डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहकर ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए। पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी ने भी विचार रखे। अतिथियों ने डॉ. विनीता विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, रवींदर पल कौर बर्डी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, कल मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे और परिधि घोष को महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान...